वायरल वॉइस क्लिप मामला पहुँचा पुलिस के पास.. कन्हैया अग्रवाल समर्थकों ने की कप्तान से लिखित शिकायत.. वॉयस क्लिप भी सौंपी

रायपुर,10 जनवरी 2022। विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर वायरल हुए ऑडियो क्लिप का मामला राजधानी पुलिस के पास पहुँच गया है।इस वायरल क्लिप में कोई व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस से कन्हैया अग्रवाल को टिकट उसके द्वारा दिलाई गई थी।
वायरल वॉयस क्लिप जो दो टूकडो में में है उसमें कोई व्यक्ति जिसकी पहचान पुलिस को दिए आवेदन में सार्वजनिक नहीं की गई है यह दावा कर रहा है कि उसके एक इशारे पर लाखों रुपए उसके पास पहुँच जाते थे, पहुँच जाते हैं। उसके उपर बृजमोहन अग्रवाल के बहुत एहसान है इसलिए एहसान चुकाने उसने कन्हैया अग्रवाल को टिकट दिलाई है।
राजधानी पुलिस को कन्हैया अग्रवाल समर्थकों ने आवेदन देकर आवश्यक कार्यवाही की माँग की है। आवेदन में लिखा गया है
दावा करने वाले व्यक्ति और ऑडियो की उच्च स्तरीय जाँच आवश्यक है,आख़िर कौन ऐसा व्यक्ति है तो पार्टी के नेतृत्व से उपर है और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का मददगार है।ऐसे मददगार की पहचान आवश्यक है।ऑडियो की बातचीत से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया अग्रवाल की छवि भी ख़राब होती है
विदित हो कि क़द्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ बीते विधानसभा चुनाव में कन्हैया अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी थे। अपेक्षाकृत कमजोर माने जा रहे कन्हैया अग्रवाल ने भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल को बेहद कड़ी टक्कर दी थी।
