Begin typing your search above and press return to search.

जशपुर में बवाल: गौमांस बिक्री की आशंका पर बवाल, दुकानें बंद; पुलिस ने संभाला मोर्चा, तीन हिरासत में

जशपुर में बवाल: गौमांस बिक्री की आशंका पर बवाल, दुकानें बंद; पुलिस ने संभाला मोर्चा, तीन हिरासत में
X
By NPG News

जशपुर, 09 जून 2022। गौमांस बिक्री की आशंका पर गुरुवार को जशपुर में बवाल मच गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व लोगों ने हंगामा किया। इससे जशपुर शहर की अधिकांश दुकानें बंद हो गई हैं। शहर में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं, तीन लोगों को हिरासत में लेने की खबर है।

जानकारी के अनुसार बाजार डांड में दो युवकों व एक महिला पर कुछ युवकों को बीफ बिक्री का संदेह हुआ। यह खबर आग की तरह फैली और इसमें बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। युवा मोर्चा ने हंगामा शुरू किया। युवकों की पिटाई की भी जानकारी सामने आ रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठन के लोग भगवा ध्वज लेकर शहर में निकले। हालात देखकर शाम तक अधिकांश दुकानें बंद कर दी गईं। वहीं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने शहर में निकलकर मोर्चा संभाला।

देर शाम महाराजा चौक में हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन की जानकारी सामने आ रही है। एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी व एसडीओपी राजेन्द्र परिहार फोर्स के साथ निकले और जिन लोगों पर बीफ बेचने का आरोप लगा था, उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक हालात नियंत्रण में है और पुलिस की टीमें शहर में गश्त कर रही हैं।

Next Story