Begin typing your search above and press return to search.

विजय बघेल पर बोले सीएम भूपेश जो भाजपा का आइडियोलॉजी नहीं जानते वो घोषणा पत्र बनाएंगे, बृजमोन, पांडेय और अजय पर ली चुटकी

भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समि‍ति के संयोजक बनाए गए विजय बघेल को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे पहले कांग्रेस मे थे, निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं एनसीपी से भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं अब भाजपा का घोषणा पत्र बनाएंगे।

विजय बघेल पर बोले सीएम भूपेश जो भाजपा का आइडियोलॉजी नहीं जानते वो घोषणा पत्र बनाएंगे, बृजमोन, पांडेय और अजय पर ली चुटकी
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। दुर्ग सांसद विजय बघेल को भाजपा के चुनाव घोषणा समिति का संयोजक बनाए जाने पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कटाक्ष किया है। उन्‍होंने कहा कि जिसको भाजपा का आइडियोलॉजी नहीं पता है वह घोषणा पत्र बनाएगा। बघेल ने भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय और अजय चंद्राकर को लेकर भी चुटकी ली।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि बृजमोहन, पांडेय अजय, मैं तो इन लोगों से कह रहा हूं यहां कितना भी विधानसभा में चिलाचिला कर बोलें लेकिन जब तक रमन सिंह को नहीं हटाएंगे आप लोगों को भविष्‍य गडमड रहेगा। बघेल ने कहा कि अभी भी देख लीजिए पूरे कमेटियों में रमन सिंह का ही चली है। विष्‍णुदेव साय और धरमलाल कौशिक केंद्रीय कार्यसमिति में रखे गए हैं, ये कितने साथ थे। इन तीनों को भगा दिया गया।

चुनाव घोषणा पत्र समिति को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि जो लोग जीवन भर भाजपा की सेवा किए उन्‍हें घर बैठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया। विजय बघेल जी कांग्रेस में थे, मेरे पाटन ब्‍लॉक कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे। निर्दलीय भी लड़े फिर एनसीपी से विधानसभा चुनाव लड़े, अब वे भाजपा का घोषणा पत्र बनाएंगे। बघेल ने कहा कि जिसको भाजपा का आइडियोलॉजी नहीं पता है जिसको उन्‍होंने जिया नहीं है वो घोषण पत्र बनाएंगे।

बघेल ने आंध्रप्रदेश और पंजाब के प्रदेश भाजपा अध्‍यक्षों को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व पर निशाना साधा। कहा कि आंध्रप्रदेश भाजपा की अध्‍यक्ष पुरंदेश्‍वरी कांग्रेस में थीं, पंजाब में जाखड़ को अध्‍यक्ष बनाया गया है वो भी कांग्रेस में थे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व को अब प्रदेश में नेताओं का आकाल हो गया है। उनके पास अब कोई नेतृत्‍व नहीं रह गया है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story