Begin typing your search above and press return to search.

विधानसभा में धरना: उप राज्यपाल के खिलाफ पूरी रात विधानसभा में धरना देंगे विधायक... सीएम ने पेश किया विश्वासमत

विधानसभा में धरना: उप राज्यपाल के खिलाफ पूरी रात विधानसभा में धरना देंगे विधायक... सीएम ने पेश किया विश्वासमत
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमवार को रातभर विधानसभा के भीतर धरना देंगे। आप विधायकों ने उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर 1400 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया है। इसी मामले में उप राज्यपाल के इस्तीफे के लिए पूरी रात विधानसभा में धरना देने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर ही विधायकों ने विधानसभा से बाहर प्रदर्शन किया। इससे पहले भाजपा के विधायकों ने सीवर-पानी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग पर हंगामा किया, जिसके बाद सभी को पूरे दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया गया।


आप के विधायक दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि उप राज्यपाल सक्सेना जब खादी और ग्रामोद्योग विभाग में थे, तब 1400 करोड़ का घोटाला किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदन में केंद्र सरकार पर आजादी के 75 साल की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है। केजरीवाल ने सदन में कहा कि 10 लाख करोड़ इनके दोस्त खा गए। 6300 करोड़ में इन्होंने विधायक खरीदे और लाल किले से कहते हैं, 'मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं।' केजरीवाल ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में ऑपरेशन लोटस चला चुकी है। झारखंड में भी कोशिश कर रही है।। दिल्ली में भी इन्होंने कोशिश की थी, लेकिन फेल हो गए। 800 करोड़ धरे के धरे रह गए इनके।


विधानसभा में पेश किया विश्वास मत

इधर, केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया। 70 सीटों में से 62 विधायक होने के बावजूद सीएम ने एकजुटता का संदेश देने के लिए विश्वास मत प्रस्तुत किया। इसके बाद आप के चार विधायक प्रेस कांफ्रेंस करने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें 20-20 करोड़ में खरीदने की कोशिश कर रही है। एक चर्चा यह भी है कि केजरीवाल ने गुजरात चुनाव में मजबूती से एंट्री करने के लिए विश्वास मत हासिल कर अपनी सरकार को मजबूत दिखाने का संदेश दिया है। एक तर्क यह भी है कि एक बार विश्वास मत हासिल करने के बाद 6 महीने तक सरकार पर कोई संकट नहीं होता है।

Next Story