Begin typing your search above and press return to search.

Video: ट्रैफिक कॉन्स्टेबल से सरेराह मारपीट, बाइक सवार तीन युवकों ने कॉन्स्टेबल को बीच रास्ते मे रुकवाया, फिर हाथ मुक्कों से बेदम पीटा...तीनों आरोपी गिरफ्तार

Video: ट्रैफिक कॉन्स्टेबल से सरेराह मारपीट, बाइक सवार तीन युवकों ने कॉन्स्टेबल को बीच रास्ते मे रुकवाया, फिर हाथ मुक्कों से बेदम पीटा...तीनों आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News


राजनांदगांव 13 फरवरी 2022। राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रैफिक सिपाही को पीटने का एक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाइक सवार तीन युवक ड्यूटी जा रहे ट्रैफिक जवान को रुकवा कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। ये घटना सरेराह हुई है और इस दौरान किसी ने इसका वीडियो अपने मोबाइल पर शूट कर लिया। घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल ये वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना रेस्ट हाउस रोड का है। शनिवार की दोपहर ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रूपेंद्र वर्मा ड्यूटी के लिए तय स्थान पर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान पुराना रेस्ट हाउस रोड के पास एक बाइक में तीन युवक सवार होकर उसे ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने लगे। तीन सवारी और ऊपर से ओवरटेक, इस पर ट्रैफिक जवान ने आपत्ति जताई तो आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं जवान को बीच रास्ते में ही रुकवाकर उसके साथ हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद एक युवक अपने पास रखे चाकू को लहराते हुए बाइक में सवार हो कर तीनों मौके से भाग निकले

इधर इस घटना की सूचना मिलते एसपी संतोष सिंह ने तीनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना के कुछ घंटो में ही तीनों बाइक सवार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शेख शाहबाज 25 वर्ष निवासी स्टेशन पारा, प्रभु उड़केल 27 वर्ष स्टेशन पारा, महावीर यादव 26 वर्ष जमात पारा शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ धरा 186, 332,353,279,394,34 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story