Begin typing your search above and press return to search.

वीडियो - तेंदुए के हमले से अबतक के तीन की मौत, वन विभाग की टीम ने फिर एक तेंदुए को पकड़ा... पिंजरे में कैद तेंदुआ को देखने लोगों की लगी भीड़

वीडियो - तेंदुए के हमले से अबतक के तीन की मौत, वन विभाग की टीम ने फिर एक तेंदुए को पकड़ा... पिंजरे में कैद तेंदुआ को देखने लोगों की लगी भीड़
X
By NPG News

धमतरी 31 अक्टूबर 2021। वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरा में फिर एक तेंदुआ फस गया। तेंदुए के फसने की जैसे ही खबर आसपास के ग्रामीणों को हुई तो तेंदुए को देखने के लिए भीड़ लग गई। बता दे कि सिहावा इलाके में इन दिनों तेंदुए का भारी आतंक है और इसे लेकर इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल भी है।

दरसअल बीते 12 अक्टूबर को उड़ीसा के नवरंगपुर ,कुंद ई परिजन के साथ से सिहावा के श्रृंगीऋषि दर्शन के लिए आये बच्चे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना केे बाद ग्रामीणोंं मेंं वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला था। साथ ही आक्रोशित लोगों ने सिहावा बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा इलाके में अलग- अलग स्थान पर। चार पिंजरे लगाए गए थे। 22 अक्टूबर को एक पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था। वहीँ आज तड़के सुबह फिर एक तेंदुआ कैद हो गया है। जैसे ही तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर झलक पाने लोगों की भारी संख्या में भीड़ लग गयी। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। वहीं अबतक के इलाके में तेंदुए के हमले से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।

बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि, सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मैके पर पहुँची। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

Next Story