Begin typing your search above and press return to search.

वीडियो: कांग्रेसी नेता के ये तेवर...सिपाहियों से गालियों की बौछार के साथ बोले नेताजी - "सालेऽऽ.. तू..माऽऽऽ..ताम्रध्वज साहू है गृहमंत्री समझा बेऽऽ.. रोका कैसे ट्रेक्टर"

वीडियो: कांग्रेसी नेता के ये तेवर...सिपाहियों से गालियों की बौछार के साथ बोले नेताजी - सालेऽऽ..  तू..माऽऽऽ..ताम्रध्वज साहू है गृहमंत्री समझा बेऽऽ.. रोका कैसे ट्रेक्टर
X
By NPG News


बालोद,17 फ़रवरी 2022। कांग्रेस के एक नेताजी का गालीगलौच के डॉयलॉग से लबरेज़ एक्शन वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बीते पंद्रह फ़रवरी का बताया गया है, जो कि आज वायरल हुआ है।

घटनाक्रम को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नेताजी सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के संगठन से जुड़े हुए हैं। ईलाके में उनकी शोहरत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के क़रीबियत की है। कांग्रेसी नेताजी इस बात पर हत्थे से उखड़ गए थे कि पुलिस ने पूछताछ के लिए ट्रेक्टर को रोक लिया था और ट्रेक्टर चालक द्वारा यह बताने पर कि जलाउ लकड़ी है, आरक्षको ने जांच के बाद जाने कह दिया लेकिन केवल उतनी ही देर तक बल्कि ट्रेक्टर को रोकने की क़वायद ने नेताजी को ऐसा ग़ुस्सा दिलाया कि कांग्रेसी नेताजी ज़ुबानी जमा खर्च में अपना पैजामा उतार गए। खबरें हैं कि आज वायरल हुए वीडियो पर बालोद पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है।

Next Story