
नईदिल्ली 22 अप्रैल 2022 I प्लेटफॉर्म पर रेलवे पटरी के किनारे खड़े यात्री कई बार यह ध्यान नहीं दे पाते कि छोटी सी गलती उनके लिए जी का जंजाल बन सकती है. कुछ ऐसी ही अर्जेंटीना में एक घटना हुई, जब एक महिला बेहोश होकर पटरी पर गिर गई. अर्जेंटीना में एक महिला होश खो बैठी और स्टेशन पर ट्रेन के आते ही प्लेटफॉर्म से गिर गई. गनीमत रही कि हादसे में महिला बाल-बाल बच गई. अब चमत्कारी बचाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
So this happened recently in #BuenosAires #Argentina
— Diamond Lou®™ 🔞 (@DiamondLouX) April 19, 2022
This woman apparently fainted and she fell under on an oncoming train, BUT SHE SURVIVED! She's now out of the hospital 🙏 pic.twitter.com/EQA2V4foh9
वीडियो में दिखाया गया है कि स्टेशन के पास एक ट्रेन गुजर रहीहै। तभी स्टेशन पर खड़ी एक महिला लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ती है और देखते ही देखते वह चलती हुई ट्रेन के नीचे चली जाती है। महिला को ट्रेन के नीचे जाते देख वहां मौजूद यात्री बुरी तरह से डर जाते हैं। जैसी ही ट्रेन रुकती है, वहीं मौजूद लोग उस बेसुध महिला की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। महिला का नाम कैंडेला है। ये घटना 29 मार्च की है
