Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: स्कूली छात्राएं बीच सड़क पर आपस में भिड़ीं, खींचे बाल और चले जोरदार लात-घूंसे...

VIDEO: स्कूली छात्राएं बीच सड़क पर आपस में भिड़ीं, खींचे बाल और चले जोरदार लात-घूंसे...
X
By NPG News

बेंगलुरु 18 मई 2022 I राजधानी बेंगलुरु के एक नामी स्कूल की छात्राएं बीच सड़क पर भिड़ गईं. इस दौरान एक-दूसरे को मारते-पीटते दिखाई दिए. छात्राओं के बीच मारपीट होता देख राहगीर बीच-बचाव के लिए आए लेकिन फिर भी उनकी लड़ाई काफी देर तक जारी रही. ये मामला बेंगलुरु के मशहूर बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल का है. छात्राओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते लड़कियों के दोनों पक्ष बीच सड़क पर भिड़ गए. इस दौरान स्कूली यूनिफॉर्म में छात्राएं एक-दूसरे के बाल खींचते और हिंसक रूप से मारपीट करती नजर आईं.

हालांकि, घटना कब हुई यह अभी पता नहीं चल पाया है. लड़ाई का कारण भी आधिकारिक तौर पर ज्ञात नहीं है.वायरल वीडियो में लड़कियों को एक दूसरे को थप्पड़ मारते और एक दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है. एक लड़की को डंडा निकालते हुए देखा जा सकता है. यही नहीं, इस लड़ाई में शामिल एक लड़की को जमीन पर पटक-पटकर कर मारा-पीटा गया. मौके पर कुछ लड़के भी मौजूद थे.

Next Story