नईदिल्ली 19 जून 2022। पीएम मोदी का कचरा उठाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मोदी झुककर कचरा उठाते हुए नजर आ रहे है। वीडियो को देखकर कई लोग उनके इस अंदाज की प्रशंसा भी कर रहे है।
Even during inauguration of the ITPO tunnel, PM @NarendraModi ji made it a point to pick up garbage and ensure cleanliness. pic.twitter.com/HcKb76pZT3
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 19, 2022
दरसअल ये वीडियो दिल्ली के प्रगति मैदान के एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग समेत पांच अंडरपास के उद्घाटन का है। आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन के बाद टनल का निरीक्षण कर रहे थे और सुरंग में बनी कलाकृतियों को देख रहे थे। इस दौरान सुरंग के पास उन्हें कुछ कचरा दिखाई दिया। वो इन कचरों को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए औऱ खुद ही झुककर कचरा उठाने लगे। उनका ये अंदाज देखकर लोग भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। साथ ही ये वीडियो अब हर किसी के सोशल मीडिया एकाउंट में जमकर शेयर हो रहा है।