Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: समुद्री की तेज लहरों के चपेटे में आये लोग, सेल्फी ले रहा थे अचानक आ गई तेज लहर... जमीन में हो गए धराशायी

VIDEO: समुद्री की तेज लहरों के चपेटे में आये लोग, सेल्फी ले रहा थे अचानक आ गई तेज लहर... जमीन में हो गए धराशायी
X
By NPG News

नईदिल्ली 16 मई 2022 I दुनिया भर में सेल्फी और फोटो खींचने का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे रोजाना कई रोमांचक और मनोरंजक वीडियो देखने को मिलते हैं, जो कभी-कभी हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, तो कभी कुछ चौंकने वाले वीडियो पैरों तले जमीन खिसका देते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएगी.

इस वीडियो में लोग समुद्री लहरों का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं. तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद घूमने आए लोग जोखिम में पड़ जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग समुद्र के किनारे घूमने गए थे. इस दौरान कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई समुद्री लहरों की फोटो अपने कैमरे में कैद कर रहा था. इसी बीच अचानक समुद्र में तेज लहर आ गई.तेज लहर आने से वहां मौजूद लोग भागने लगे.

हालांकि लहर इतनी तेज थी कि वह भाग नहीं पाए और लहर ने उन सबको जमीन पर उठाकर पटक दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक शख्स भागता है. इस शख्स को भागता देखकर वहां मौजूद अन्य लोग भी भागने लगते हैं. हालांकि समुद्र की लहर इतनी तेज थी कि वे लोग पानी से बच नहीं सके. इसके बाद लहरों ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया और सबको भिगा दिया वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग पानी से बचने की भरपूर कोशिश करते हैं. हालांकि, वह इससे बच नहीं पाते हैं. एक ही सेकेंड में समुद्र की लहर सबको भिगो देती है. आप पानी में साइकिल को बहता हुआ देख सकते हैं. वीडियो इंस्ट्राग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

Next Story