Begin typing your search above and press return to search.

थानेदार व महिला का वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकतें करने का विडियो हुआ लीक,एसपी ने किया थानेदार को निलंबित

थानेदार व महिला का वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकतें करने का विडियो हुआ लीक,एसपी ने किया थानेदार को निलंबित
X
By NPG News

बंदायू 27 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उघैती के थानेदार वीरेंद्र सिंह राणा को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शनिवार आधी रात को निलंबित कर दिया. वजह थी कि सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वीरेंद्र राणा व कोई महिला वीडियो कालिंग के दौरान आपत्तिजनक हरकतें कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमा शर्मसार हो गया है. असल में शनिवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इसमें एसओ उघैती व किसी महिला की अश्लील क्लीपिंग की. मामला देखते ही देखते अफसरों तक पहुंचा तो शुरूआत में अधिकारी भी एसओ की यह हरकत देख शर्मसार हो गए. जबकि बाद में सीओ बिल्सी से एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई. सीओ बिल्सी ने रात में ही एसओ उघैती का बयान दर्ज किया और थाने पहुंचकर उनसे पूरी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाना चाही तो एसओ खामोशी साध गए.

वह अपनी सफाई में कुछ ज्यादा नहीं कह सके. बताया जा रहा है कि वीडियो में एसओ की आवाज भी आ रही है. एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि फिलहाल एसओ को निलंबित किया गया है. एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है. एसएसपी ने राजीव कुमार को उघैती का थानाध्यक्ष बनाया है.

Next Story