Video: हॉस्टल में घुसकर छात्रों से मारपीट, आम चोरी के शक में ठेकेदार के गुर्गों ने लाठी डंडे से पीटा...

रायपुर। आम चोरी के शक में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश हाथों में डंडा लिए एक छात्र की पिटाई करते हुए दिख रहे है।
दरअसल,कृषि विश्वविद्यालय में फल और सब्जियों का बगीचा है, जिसे ठेके में दिया गया है। ठेकेदार को लगता था कि हॉस्टल के छात्र बगीचे में घुसकर आम चोरी कर खाते है। इसी बात को लेकर ठेकेदार के कुछ गुर्गे हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ जमकर मारपीट की।
इधर घटना का वीडियो सामने आने के बाद हॉस्टल के छात्रों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। कुलपति ने इस पूरे मामले में जांच कराने की बात कही है। हालांकि इस मामले में किसी तरह की कोई FIR थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं नीचे देखें वीडियो...

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
