वीडियो: Ex की शादी में पहुंच गई गर्लफ्रेंड! नई नवेली दुल्हन को देखकर टूट गया दिल... देखें

मुंबई 09 मई 2022 I इंटरनेट पर शादी के बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर इंटरनेट यूजर्स को मजा आ जाता है. वहीं कई वीडियो देखने के बाद हैरानी भी होती है. इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में पहुंची दिखाई दे रही है. इस दौरान जब वह नई नवेली दुल्हन को देखती है, तो उसका दिल टूट जाता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को गिफ्ट देने के बाद जब वह स्टेज से उतरती है तो उस वक्त ऐसा लुक देती है. जिससे दुल्हन भी हैरान रह जाती है. दुल्हन उस लड़की का एक्सप्रेशन देखकर समझ नहीं पाती है कि हुआ क्या है. दुल्हन बस लड़की को निहारती रह जाती है. लड़की का ऐसा रवैया देखकर दुल्हन को लग जाता है कि वह कोई आम दोस्त नहीं है, बल्कि दूल्हे की एक्स गर्लफ्रेंड (Ex Girlfriend) है.
