Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो: CG में दो लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, स्टेडियम की ऑडियंस गैलरी में दोनों के गुतमगुत्थी का वीडियो हुआ वायरल

रायपुर 24 मई 2022। राजधानी के सुभाष स्टेडियम के ऑडियंस गैलरी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवतियां एक दूसरे के साथ मारपीट और बाल खींचते हुए दिखाई दे रही है।
रायपुर- CG में दो लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, स्टेडियम की ऑडियंस गैलरी में दोनों के गुतमगुत्थी का वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/kT8KSKfMIm
— NPG.News (@newpowergame) May 24, 2022
वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं वीडियो को देखने पर साफ दिख रहा है कि दोनों युवतियां एक दूसरे से मारपीट करते हुए बाल खींच रही है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवक और एक युवती विवाद शांत कराने की काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों युवती एक दूसरे को छोड़ ही नहीं रही है। मारपीट के दौरान इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Next Story
