Video कांग्रेस नेता ने नशे में सीएसपी को दी धमकी: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शराब के नशे में पहुंचे बैठक में, सीएसपी का हाथ पकड़ा, कहा - क्या उsss लोगे मेरा...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है, इस वीडियो में देख लें। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता ही पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करते और धमकाते नजर आ रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नशे की स्थिति में बैठक में पहुंच गए और सीएसपी अभिनव उपाध्याय से बदतमीजी करने लगे। शहर अध्यक्ष का नाम अनिल शुक्ला है। सीएसपी कह रहे हैं कि आप नशे में आए हैं, मैं जांच करवाउंगा और कार्रवाई करुंगा। इस पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने हाथ पकड़ा। यहां तक बोल गए कि क्या उsss लोगे मेरा...।
दरअसल, रविवार की रात प्राची विहार में विवाद हुआ था। नगर निगम के वार्ड 27 में हो रहे उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद हुआ। इसकी सूचना मिलने पर सीएसपी उपाध्याय पहुंचे थे। इस बैठक में ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे। वीडियो में उनके हाव-भाव और बातचीत के लहजे से नशे में होने की बातें कही जा रही है। NPG.News ने जब इस मामले में एसपी अभिषेक मीणा से बात की तो उनका कहना था कि कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिली थी तो जांच में लिया गया है। वे जानकारी जुटा रहे हैं।
-
Home
-
Menu
