Begin typing your search above and press return to search.

Video: CM भूपेश बोले, बुढ़ापा खराब करने धर्मजीत भाजपा में जा रहे, उन्हें लोरमी की जनता पर भरोसा नहीं रहा...

Video: CM भूपेश बोले, बुढ़ापा खराब करने धर्मजीत भाजपा में जा रहे, उन्हें लोरमी की जनता पर भरोसा नहीं रहा...
X
By Gopal Rao

रायपुर। जोगी कांग्रेस से निष्कासित लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उनके भाजपा प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन पर तंज कसा है। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर अब भरोसा नहीं है। इसलिए वे दूसरी सीटों की तरफ जा रहे हैं। यहां देखिए वीडियो...

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मजीत के भाजपा प्रवेश व तखतपुर से चुनाव लड़ने के सवालों पर कहा के धर्मजीत पहले कांग्रेस में थे, फिर जोगी कांग्रेस में गए और अब भाजपा में जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें अब लोरमी की जनता पर भरोसा नहीं रह गया है, उनको पता लग गया है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है। इसलिए वह दूसरे सीटों की तरफ जा रहे हैं। पहले वे कांग्रेस से जोगी कांग्रेस में गए। और अब भाजपा में। उन्होंने कहा, भाजपा में वे अपना बुढ़ापा खराब करने जा रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story