Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: सांप का रास्ता रोककर लड़की ने किया कुछ ऐसा... देखकर छूट जाएंगे आपके पसीने

VIDEO: सांप का रास्ता रोककर लड़की ने किया कुछ ऐसा... देखकर छूट जाएंगे आपके पसीने
X
By NPG News

नईदिल्ली 22 दिसंबर 2021 I सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद कई बार लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप जरूर दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक बच्ची जिस तरह विशालकाय सांप के साथ अठखेलियां करते हुए नजर आ रही है, उसने सबको चौंका दिया है। आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जब किसी का सामना सांप से होता है तो दूर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, इस बच्ची की हिम्मत देखकर आपको जरूर झटका लगेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्ची आराम से बैठी हुई है। वहीं, सामने से एक खतरनाक अजगर आ रहा होता है। सांप को देखकर बच्ची घबराती नहीं है बल्कि उसका रास्त रोकने लगती है। लेकिन, सांप को गुस्सा नहीं आता है। उसके बाद क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

खतरनाक है नजारा :- इस तरह का नजारा शायद ही पहले कभी आपने देखा होगा। दोनों की ट्यूनिंग देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snake._.world' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Next Story