VIDEO- टोल प्लाजा पर दबंगई: गाड़ी पहले निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट... CCTV में कैद हुई घटना
VIDEO- टोल प्लाजा पर दबंगई

नोएडा 25 मई 2022 I दादरी के एक टोल प्लाजा से पहले गाड़ी निकालने के चक्कर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
दरअसल, रविवार रात 10.48 बजे दादारी के लुहारली टोल प्लाजा पर दो कार आगे-पीछे आकर खड़ी हुईं। टोल विंडो पर कार में मौजूद हसबैंड-वाइफ कुछ बात करते हैं। दोनों कार से नीचे आते हैं। कुछ देर में पीछे खड़ी कार से भी दो युवक नीचे उतरकर आते हैं। दोनों परिवारों के लोगों के बीच पहले कहा-सुनी होती है। फिर महिला पीछे खड़े एक युवक की तरफ जाती है और हाथ छोड़ देती है। जिसके बाद दबंग युवक महिला और उसके पति का गला पकड़कर धक्का देते हैं। उन्हें खींचते हुए सड़क पर गिराने का प्रयास करते हैं। मुक्के मारे जाते है। हसबैंड और वाइफ भी दबंगों को मारने का प्रयास करते हैं। महिला के साथ अभद्रता भी की जाती है। इसी बीच आस-पास से लोग दौड़ आते हैं। टोल के स्टाफ के मुताबिक दोनों कार में सवार लोगों के बीच विवाद कार को आगे लेकर जाने पर होता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जुटी पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो तथ्य निकलकर आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में मारपीट साफ नजर आ रही है. लेकिन मारपीट क्यों हुई, किसने शुरुआत की; इसकी जांच पुलिस कर रही है
नोएडा- गाड़ी पहले निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट... CCTV में कैद हुई घटना pic.twitter.com/gfB5R8VPVu
— NPG.News (@newpowergame) May 24, 2022
