Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: कॉलेज की लड़कियों के सामने लड़के ने मारी गुलाटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो छत्तीसगढ़ के रिटायर आईपीएस ने गिरफ्तारी पर उठाया सवाल, पूछा..जुर्म क्या है

VIDEO: कॉलेज की लड़कियों के सामने लड़के ने मारी गुलाटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो छत्तीसगढ़ के रिटायर आईपीएस ने गिरफ्तारी पर उठाया सवाल, पूछा..जुर्म क्या है
X
By NPG News

रायपुर 10 मई 2022। कॉलेज से घर लौट रही छात्राओं के सामने गुलाटी मारना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में लोगों ने जब पूछा कहां है, यूपी सरकार का रोमियो स्कवॉड। पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़के के गुलाटी मारने का वायरल क्लिप गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। इसे सुशीला इंटर कॉलेज के नजदीक फिल्माया गया। वीडियो में देख सकते हैं...लड़कियां समूह में कॉलेज से निकलती हैं तो लड़का पहले स्वैग से बैकफ्लिप मारता है, फिर लगातार गुलाटी मारता है। पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोग गिरफ्तारी का जायज ठहरा रहे तो कुछ गलत। छत्तीसगढ़ के रिटायर आईपीएस आरके विज ने लिखा..गिरफ्तारी क्यों? क्राइम?

Next Story