Begin typing your search above and press return to search.

Vastu Tips: खूबसूरत और मनपसंद लड़की के साथ करना चाहते हैं चट मंगनी पट ब्याह, तो ये टिप्स आपके लिए रहेंगे कारगार

Vastu Tips: खूबसूरत और मनपसंद लड़की के साथ करना चाहते हैं चट मंगनी पट ब्याह, तो ये टिप्स आपके लिए रहेंगे कारगार
X
By NPG News

रायपुर। Vastu Tops: हर इंसान की चाहत होती है कि उसका जीवनसाथी खूबसूरत हो। खासकर लड़कों की दिली तमन्ना होती है कि उसकी गर्ल फ्रेंड और पत्नी अप्सरा से कम न हो। कौन ऐसा लड़का होगा जो नहीं चाहेगा कि उसे जीवनसाथी अच्छी न मिले। हर लड़के का सपना होता है कि उसका रिश्ता खूबसूरत लड़की से हो। हां ये भी बात सच है कि अज के परिवेश में ये धारण थोड़ी गलत भी साबित हो रही है। अब लड़के लड़िकयों के गुणों को भी महत्व दे रहे हैं। लेकिन कहते हैं ना कि खूबसूरती पर तो हर दिल फिसल ही जाता है। शादी के लिए बैठे कुंवारे लड़कों को अक्सर ही शिकायत रहती है कि उन्हें खूबसूरत लड़की के रिश्ते नहीं आते पर क्या लड़के जानते हैं कि इसका रिलेशन वास्तु शास्त्र से भी हो सकता है।

वास्तुशास्‍त्र एक व‌िज्ञान है जो द‌िशा और आपके आस-पास मौजूद चीजों से उत्पन्न ऊर्जा के प्रभाव को बताता है। वास्तु व‌िज्ञान के मुताबिक ऊर्जा अगर अनुकूल है तो आपकी प्रगत‌ि होगी और प्रत‌िकूल ऊर्जा होने पर परेशानी आती है।

अच्छी लड़कियों के रिश्ते न आने वाले लड़कों को कुछ वास्तु के कुछ नियमों का पालन करें। देखिए इससे सिर्फ उनकी जिंदगी में खुशियां आएंगी , बल्कि उन्हें खूबसूरत लड़कियों के रिश्ते भी आएंगे । हम बता रहे है शादी के योग्य लड़कों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। अगर वो इस सुझाव को मानेंगे तो यकीनन उनके लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। जानते हैं कि अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए वास्तुशास्त्र में किन उपायों के बारें में बताया गया है?

सोने की दिशा का ध्यान रखें

वास्तु अनुसार शादी योग्य कुंवारे लड़कों को साउथ और साउथ-वेस्ट द‌िशा में नहीं सोना चाह‌िए। इससे शादी में बाधा आती है। माना जाता है क‌ि इससे अच्छे रिश्ते नहीं आते हैं। शादी योग्य लड़कों को काले रंग के कपड़े और दूसरी चीजों का इस्तेमाल कम करना चाह‌िए। सोने के लिए अपना बिस्तर इस तरह रखना चाह‌िए ताक‌ि सोते समय पैर उत्तर और स‌िर दक्ष‌िण द‌िशा में हो। सोने के इस न‌ियम की अनदेखी से बचना चाह‌िए।

वास्तु के अनुसार कमरे का रंग

ज‌िन कमरों में एक से ज्यादा दरवाजे हों, उस कमरे में शादी योग्य लड़कों को सोना चाह‌िए। ज‌िन कमरों में हवा और रोशनी का प्रवेश कम हो उन कमरों में नहीं सोना चाह‌िए। कुंवारे लड़कों को ध्यान रखना चाहिए कि उनके कमरे का रंग डार्क यानी गहरा नहीं होना चाह‌िए। दीवारों का रंग चमकीला, पीला, गुलाबी होना चाहिए, ये रंग शुभ माने जाते हैं।

बिस्तर के ऊपर बीम लटके

शादी योग्य लड़कों को ऐसी जगह पर नहीं सोना चाहिए। जहां बीम लटका हुआ द‌िखाई दें। अगर आपके साथ कोई और भी कमरे में रहता है तो अपना ब‌िछावन दरवाजे के नजदीक रखें। इन उपायों को अपनाने वाले लड़कों को यकीनन खूबसूरत लड़कियों के रिश्ते आएंगे और उन्हें उनके सपनों की राजकुमारी मिलेगी।

ऐसी तस्वीर न लगाएं

डूबता हुआ सूरज देखने में तो बहुत अच्छा लगता हैं। लेकिन कभी भी बेडरूम में डूबते सूरज की सीनरी न लगाएं। यह नकारात्मकता का प्रतीक है। इससे रिश्ते में दरार में आ जाती है।कमरे में पानी और इलेक्ट्रॉनिक की ज्यादा चीजे भी रखने से बचें।

ये रंग डालेगा शादी में रोड़ा, इससे बचें

शादी की जल्दी है तो काले रंग के कपड़े या फिर कोई भी काले रंग की चीज का इस्तेमाल करने से बचें। ये शुभ नहीं है। अच्छा होगा यदि आप ब्राइट रंग के कपड़े पहनें। किसी भी अच्छे काम पर जाते समय ध्यान रखें कि नीला और काला रंग नकारात्मक ऊर्जा भरता है।इससे रिश्तों में कड़वाहट आएगी।

Next Story