Begin typing your search above and press return to search.

UP News: मकान का लेंटर गिरने से पति पत्नी और दो बच्चों की मौत, पांच घायल, पुलिस जांच में जुटी...

मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल है। वहीं पांच लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती

UP News: मकान का लेंटर गिरने से पति पत्नी और दो बच्चों की मौत, पांच घायल, पुलिस जांच में जुटी...
X
By Sandeep Kumar

UP News बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल है। वहीं पांच लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया। हादसा कैसे हुआ और कारणों का पता लगाने पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना नारसेना थाना क्षेत्र के गांव मवई की है। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव मवई निवासी (55) राजपाल सिंह पुत्र हरचरण ने सोमवार को मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर ढलवाया था। वहीँ, पहली मंजिल पर बना मकान करीब 40 वर्ष पुराना बताया जा रहा है और उसके पीलर के पास जलभराव है। बुधवार की तड़के सुबह 2 से 3 बजे पीलर जमीन में धंसने से ऊपरी मंजिल का निर्माणाधीन लेंटर गिर गया। हादसे के दौरान लेंटर के नीचे सो रहे परिवार के (55) राजपाल सिंह पुत्र हरचरण, (51) सुनीता पत्नी राजपाल, (24) कुलदीप व (21) धर्मेंद्र पुत्रगण राजपाल सहित 15 लोग मलबे के नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस की टीममौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से 4 की मौत हो गई थी। मृतकों में राजपाल (50), सुनीता (45) पत्नी राज्यपाल, कुलदीप (25) पुत्र राज्यपाल और धर्मेंद्र (19) पुत्र राज्यपाल शामिल हैं। वहीं, घायलों में डालचंद (22) पुत्र राजपाल, गीता पत्नी मनोज, मनोज के तीन बच्चे, पिंकी पत्नी कुलदीप, छोटी पत्नी डालचंद, प्रवेश देवी रिश्तेदार और डालचंद के 3 बच्चे लवी, योगिता व कार्तिक शामिल है। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story