Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षा सचिव के बारे में अनर्गल टिप्पणी...सहायक शिक्षकों का आंदोलन कहीं बेपटरी तो नहीं हो जाए

शिक्षा सचिव के बारे में अनर्गल टिप्पणी...सहायक शिक्षकों का आंदोलन कहीं बेपटरी तो नहीं हो जाए
X
By NPG News

रायपुर, 24 दिसंबर 2021। वेतन विसंगति की मांग को लेकर सूबे के सहायक शिक्षक 11 दिसंबर से हड़ताल पर है। राजधाानी में हड़ताली शिक्षकों का धरना, प्रदर्शन चल रहा है।

लेकिन, धरना स्थल पर संबोधन के दौरान कुछ शिक्षक सरकार और सिस्टम के बारे में जिस तरह टिप्पणियां कर रहे हैं, उससे आंदोलनकारी शिक्षकों का ही एक वर्ग आशंकित हैं कि कहीं ये आंदोलन पटरी से उतर तो नहीं रहा। सहायक शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में कल एक नेता ने प्रमुख सचिव डॉ0 आलोक शुक्ला को लेकर बेहूदी टिप्पणी की है।

कल शिक्षा सचिव डॉ0 कमलप्रीत सिंह से मिलने गया सहायक षिक्षकों के डेलीगेशन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं....सहायक शिक्षकों का ही मानना है कि कुछ लोग आंदोलन को सफल नहीं होने देना चाहते। जाहिर सी बात है कि सरकार और उसके अफसरों के जरिये ही बातचीत होनी है और उसी के बारे में ऐसी अनर्गल टिप्पणियां की जाएगी....सहायक शिक्षकों की आशंका गलत नहीं है।

Next Story