Begin typing your search above and press return to search.

क्राइम मीटिंग में अनूठी पहल: उप संचालक अभियोजन की मौजुदगी में NDPS एक्ट को लेकर दी गई जानकारी.. कप्तान की दो टूक - "CM और DGP के निर्देश का पालन हर सूरत में..आरोपी कोई बचे नही.. निर्दोष परेशान हो नही"

क्राइम मीटिंग में अनूठी पहल:  उप संचालक अभियोजन की मौजुदगी में NDPS एक्ट को लेकर दी गई जानकारी.. कप्तान की दो टूक -    CM और DGP के निर्देश का पालन हर सूरत में..आरोपी कोई बचे नही.. निर्दोष परेशान हो नही
X
By NPG News

बैकुंठपुर,18 नवंबर 2021। ज़िले की क्राइम मीटिंग इस बार ख़ास थी, वजह थी कि इस बार क्राईम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों के साथ साथ अभियोजन याने उस पक्ष को भी बैठक में रखा गया जो पुलिस के केस को कोर्ट में क़ानूनी रुप से लड़ते हैं। बैठक में उप संचालक अभियोजन दिनेश गिरी भी मौजुद थे।

उप संचालक अभियोजन की ओर ज़िले के पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि आख़िर कौन सी चूक ना करें जिससे आरोपी को लाभ हो। लोक अभियोजन ने विशेष रुप से एनडीपीएस एक्ट को लेकर की जाने वाली कार्यवाही से विस्तार से अवगत कराया।

कप्तान संतोष सिंह ने बैठक में दो टूक निर्देश दिए

*"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और डीजीपी अशोक जुनेजा सर के निर्देश बेहद स्पष्ट है और उस पर ठोस कार्यवाही हो, NDPS एक्ट और चिटफंड के मामलों के साथ साथ फायनेंशल फ़्रॉड पर कड़ी कार्यवाही करें। नशे के विरुध्द चल रहे अभियान निजात के तहत कार्यवाही और जागरुकता बढ़ाएँ। कार्यवाही के साथ यह ध्यान रहे कि आरोपी बचे नही और निर्दोष परेशान हो नही"*

Next Story