Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय गृहमंत्री पदक... एएसपी राठौर सहित 7 पुलिसकर्मियों को बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए अवार्ड, डीजीपी ने दिया पुरस्कार

केंद्रीय गृहमंत्री पदक... एएसपी राठौर सहित 7 पुलिसकर्मियों को बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए अवार्ड, डीजीपी ने दिया पुरस्कार
X
By NPG News

रायपुर, 06 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के सात पुलिसकर्मियों को बेस्ट इन्वेस्टिगेशन और बेस्ट पुलिस स्टेशन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा गया है। ये पुरस्कार 2018 से 2021 के बीच के हैं। इसके अंतर्गत एएसपी कीर्तन राठौर, इंस्पेक्टर संतलाल आयाम, एएसआई दीपक सिंह चौहान, एसडीओपी राजीव कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर इन्दिरा वैष्णव, एएसआई इंदु शर्मा और बरमकेला थाना प्रभारी शामिल हैं। डीजीपी अशोक जुनेजा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी को पुरस्कृत किया। एएसपी राठौर ने कोरबा में पदस्थापना के दौरान मानव तस्करी और देह व्यापार के मामले में कार्रवाई की थी। इसमें बेहतर इन्वेस्टिगेशन के कारण सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। खास बात यह है कि मामले की सुनवाई देर रात तक चली थी और तड़के आरोपियों को जेल दाखिल किया गया था। इसी तरह एसडीओपी शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों को भी जांच में विशिष्टता के लिए सम्मानित किया गया है।

Next Story