Begin typing your search above and press return to search.

देश में कोरोंना की बेकाबू रफ्तार: बीते 24 घंटे के दौरान 442 लोगों की मौत, 1.94 लाख नए केस...जानिए राज्यों का हाल

देश में कोरोंना की बेकाबू रफ्तार:  बीते 24 घंटे के दौरान 442 लोगों की मौत, 1.94 लाख नए केस...जानिए राज्यों का हाल
X
By NPG News

नईदिल्ली 12 जनवरी 2022. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दौरान कोरोना वायरस के 1 लाख 94 हजार 7 सौ 20 नए मामले आए हैं. वहीं कोरोना से 442 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कोरोना से 60 हजार 406 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गये हैं.

देश में बतहाशा बढ़े कोरोना केस: आज के ताजा मामलों को जोड़ दिया जाये तो देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 60 लाख 5 सौ 10 हो गए हैं. जो कि डराने वाले आंकड़े है. वहीं, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ी है. भारत में कोरोना के 9 लाख 55 हजार 319 सक्रिय मरीज हैं.

केरल में बुधवार को ओमिक्रॉन के 76 नए मामले सामने आए हैं. इस तरह राज्य में ओमिक्रॉन के कुल मामले 421 हो गए हैं. ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 8,778 नए मामले सामने आए, जो तीन जून के बाद राज्य में सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. राज्य में अभी 35,242 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 752 मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,47,783 हो गई. ओडिशा में अभी तक संक्रमण से 8,469 लोगों की मौत हुई है.

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3639 पॉजिटिव केस आए हैं. इस तरह राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 14,413 हो गई है. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 43 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 8,289 हो गई. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, संक्रमित पाए गए 43 लोगों में से 16 ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 27 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए. केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 412 हो गई है.

मिजोरम में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 20.36 प्रतिशत हो गई है, जो मंगलवार को 17.85 प्रतिशत थी. अधिकारी ने बताया कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 225 नए मामले सामने आए. राज्य में इस समय 6,639 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटे में 149 लोग स्वस्थ हुए. इसी के साथ राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,41,235 हो गई है. उन्होंने बताया कि 4,323 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण के नए मामले सामने आए.

महाराष्ट्र में मंगलवार को फिर केस बढ़े हैं। सोमवार को राज्य में 33,470 केस मिले थे, लेकिन मंगलवार को ये फिर बढ़कर 34,424 हो गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 22 मौतें भी दर्ज की गई हैं। इस दौरान राज्य में 18,967 लोग रिकवर भी हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.21 लाख हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 21,098 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8037 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, राज्य की पॉजिटिविटी रेट 37% से घटकर 32% पर पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 17.95 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.73 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,936 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में भी कुल एक्टिव केस 1 लाख के पार पहुंच गए हैं। अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 2 हजार 236 हैं।

दिल्ली में मंगलवार को फिर से नए मामले बढ़ गए। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सोमवार को यहां 19,166 नए केस मिले थे। इस दौरान 23 लोगों की मौत हुई है, जो 25 दिसंबर से शुरू हुई तीसरी लहर के दौरान किसी एक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हैं। 12,161 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। कुल एक्टिव केस 74,881 हैं, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 15.90 लाख हो गई है, जिनमें से 14.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,200 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में मंगलवार को 5,746 लोग संक्रमित पाए गए और 1407 लोग ठीक हुए। यहां 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,080 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,813 का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 7,476 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 2704 ठीक हुए और 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.75 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,133 लोगों की मौत हो गई। कुल 37,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 5,151 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 483 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,623 लोगों की मौत हो गई। कुल 23,886 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 4 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में डेढ़ साल का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, दंतेवाड़ा मे एक दिन में ही 69 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक शिक्षक समेत 7 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

बिहार में मंगलवार को 5,908 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1790 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.56 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,111 लोगों की मौत हो गई। कुल 25,051 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल में बुधवार को ओमिक्रॉन के 76 नए मामले सामने आए हैं. इस तरह राज्य में ओमिक्रॉन के कुल मामले 421 हो गए हैं.

झारखंड में मंगलवार को 4,719 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1692 ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,176 लोगों की मौत हो गई। कुल 29,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Next Story