Begin typing your search above and press return to search.

दो की मौतः दिवाली खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 14 घायल..

दो की मौतः दिवाली खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 14 घायल..
X
By NPG News

जगदलपुर 3 नवंबर 2021। दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। वहीं 14 घायल हो गये है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना दरभा थाना क्षेत्र की है। आज दोपहर में करका गांव के डेढ़ दर्जन ग्रामीण दीपावली की खरीदारी करने के लिए सप्ताहिक बाजार गये हुये थे। करीब तीन से चार बजे के आसपास दरभा थाना क्षेत्र के रामपाल मोड़ के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कड़का गांव के दो ग्रामीण बामन मण्डावी 28 वर्ष और 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 14 ग्रामीण घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story