Begin typing your search above and press return to search.

CG एक्सीडेंट में दो की मौत: घर लौट रहे दो बार कर्मियों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला... दोनों की मौत

CG एक्सीडेंट में दो की मौत: घर लौट रहे दो बार कर्मियों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला... दोनों की मौत
X
By NPG News

बिलासपुर 15 जनवरी 2022। काम निपटाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में हुई। मृतक युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले थे।

रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले मोहन देवांगन और जावेद खान बिलासपुर के एक बार में काम करते थे। मोहन ने कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी, जिसके बाद से वो अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर के कुदुदंड में किराए के मकान में रह रहा था। वहीं जावेद गांव से ही आना-जाना करता था। बीती रात बार का खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन के घर कुदुदंड लौट रहे थे। तभी मंगला चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों का शव सिम्स के मर्चुरी भेजा, और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Next Story