Begin typing your search above and press return to search.

कार टैंकर की भिड़ंत दो की मौत :.. सड़क हादसे में सरगुजा ने राजनीति की युवा संभावना खोई.. संजीत सिंह की मौत

कार टैंकर की भिड़ंत दो की मौत :.. सड़क हादसे में सरगुजा ने राजनीति की युवा संभावना खोई.. संजीत सिंह की मौत
X
By NPG News

कोरबा,10 नवंबर 2021। ज़िले के बरपाली में सुबह कार टैंकर की भिड़ंत में दो की मौत हो गई जबकि एक ही हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे में अंबिकापुर ने अभाविप और फिर भाजपा में सक्रिय युवा संभावना को भी गँवा दिया है। हादसे में भाजपा में सक्रिय संजीत सिंह और उनके चाचा की मौत हो गई है जबकि चचेरे भाई की हालत बेहद नाज़ुक है।

घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह क़रीब साढ़े नौ बजे हुआ जबकि विपरित दिशा से आ रही टैंकर और टाटा नैक्सन कार की आमने सामने टक्कर हो गई। भीषण इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रुप से आहत संजीत सिंह और उनके चाचा पी सिंह की मौत हो गई। संजीत सिंह कार चला रहे थे। उन्हे बिलासपुर जाना था।

अभाविप में प्रदेश मंत्री रहे और फिर भाजयुमो और मौजुदा समय में भाजपा में सक्रिय रहे संजीत सिंह अंबिकापुर के नमनाकला में रहते थे।

हादसे की ख़बर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शोक जताया है और शोक संतप्त परिवार के लिए सांत्वना प्रकट की है।

Next Story