Begin typing your search above and press return to search.

एक्सीडेंट में दो की मौतः बाइक पर निकले दो युवकों तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही मौत

एक्सीडेंट में दो की मौतः बाइक पर निकले दो युवकों तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही मौत
X
By NPG News

कांकेर 30 अक्टूबर 2021। बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक युवकों का नाम आकाश उईके 25 वर्ष और समीर टांडिया 20 वर्ष था, दोनों उड़कुडा के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक घटना 29 अक्टूबर के षाम की है। उड़कुडा निवासी आकाश और समीर अपने गांव के प्रवीण तारम की बाइक लेकर किसी काम से माकड़ी गये हुये थे। लौटते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक के परखच्चे उड़ गये और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए षव को भेजा गया। वहीं इस घटना के बाद गांव के दो युवकों की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Next Story