Begin typing your search above and press return to search.

भगदड़ में दो महिला शिक्षिका घायल: हजारों की संख्या में सहायक शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, अस्थायी जेल में दो घण्टे रखने के बाद प्रशासन ने किया रिहा

भगदड़ में दो महिला शिक्षिका घायल: हजारों की संख्या में सहायक शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, अस्थायी जेल में दो घण्टे रखने के बाद प्रशासन ने किया रिहा
X
By NPG News

रायपुर 15 दिसम्बर 2021। प्रदेश भर से राजधानी पहुँचे सहायक शिक्षको ने आज गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार शिक्षको को दो घण्टे तक अस्थाई जेल में रखने के बाद रिहा किया गया। सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन के तहत 13 दिसंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था। उसके बाद आज फेडरेशन के द्वारा जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदेश के कोने कोने से शिक्षक गिरफ्तारी देने के लिये राजधानी पहुँचे थे। डीपीआई द्वारा कार्यवाही के निर्देश का भी असर शिक्षको पर नही पड़ा और बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी राजधानी पहुँची थी।

प्रदर्शन स्थल बूढ़ा तालाब से हजारों की संख्या में गिरफ्तारी देने निकले शिक्षको को पुलिस प्रशासन ने स्प्रे शाला मैदान के पास रोक लिया। शिक्षको को स्प्रे शाला मैदान के अस्थाई जेल में रखा गया। जहां प्रदेश भर से पहुँचे लगभग 25 हजार शिक्षको ने अपनी गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार शिक्षको को औपचारिक गिरफ्तारी के बाद दो घण्टे तक अस्थायी जेल में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।

भगदड़ में घायल हुईं 2 महिला शिक्षिका

आज प्रदेश भर से बड़ी सँख्या में महिला शिक्षिकाए भी गिरफ्तारी देने रायपुर पहुँची थीं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कर्मियो द्वारा की गई झूमा झटकी व धक्का मुक्की से भगदड़ मच गई और दो महिला शिक्षिका घायल भी हो गईं। जिनमे बस्तर से आई शिक्षिका दुर्गा वमा , व कवर्धा की शिक्षिका तिलेश्वरी शांडिल्य शामिल हैं। इन्हें उपचार हेतु तुरन्त एम्बुलेंस से नजदीकी हास्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गयी।

सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने एनपीजी से बात करते हुए बताया कि हमारी बस एक ही मांग हैं कि वेतन विसंगति दूर की जाए। और इसके लिये हम सिर्फ चर्चा करना चाहते है। अभी तक कमेटी बनाने व कमेटी की रिपोर्ट आने पर विसंगति दूर करने का आश्वसन दिया गया था। पर तय समय सीमा बीतने के बाद भी आज तक इस सम्बंध में कोई निर्णय नही हो सका हैं लिहाजा मुख्यमंत्री जी को हमसे बात कर स्थिति स्प्ष्ट करनी चाहिए कि वे वेतन विसंगति दूर करेंगे या नही।" मनीष मिश्रा ने दावा किया कि अन्य शिक्षक संगठनों ने भी उनके आंदोलन को समर्थन दिया हैं। मनीष मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जब तक हमारी माँगे पूरी नही हो जाती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Next Story