Begin typing your search above and press return to search.

दफ्तर से दो दर्जन कर्मचारी गोल: SDM के निरीक्षण में 25 कर्मचारी गायब, नोटिस जारी

दफ्तर से दो दर्जन कर्मचारी गोल: SDM के निरीक्षण में 25 कर्मचारी गायब, नोटिस जारी
X
By NPG News

जांजगीर-चाम्पा। एसडीएम के औचक निरीक्षण में 25 कर्मचारी गायब मिले। जिन्हें एसडीएम ने नोटिस जारी कर चार दिनों में जवाब मांगा है। जवाब सन्तुष्टि जनक न होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जिले में कलेक्टर तारण प्रसाद सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही सभी शासकीय कर्मचारी अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश के परिपालन में आज पामगढ़ एसडीएम भास्कर सिंह मरकाम ने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम कार्यालय खुलने के समय सुबह साढ़े दस बजे पहुँच गए थे।

निरीक्षण में जनपद पंचायत पामगढ़ के बीस कर्मचारी टाइम पर कार्यालय नही पहुँचे थे। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तीन कर्मचारी गायब थे। बीआरसी कार्यालय व महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के भी एक- एक कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नही मिले। जिन्हें नोटिस जारी कर चार दिवसों में जवाब मांगा गया हैं।

Next Story