Begin typing your search above and press return to search.

CG तालाब में डूबे दो बच्चे: क़रीब चौबीस घंटे बाद निकाले जा सके शव

CG तालाब में डूबे दो बच्चे: क़रीब चौबीस घंटे बाद निकाले जा सके शव
X
By NPG News

जशपुर,7 अप्रैल 2022। ज़िले के बोखी में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इनके शव आज निकाले गए। हादसा कल दोपहर तब हुआ था जब बच्चे नहाने गए और गहराई में जाकर निकल नहीं पाए।

हादसे में क़रीब दस वर्ष की गायत्री सिंह और आठ बरस के अनुराग यादव की मौत हो गई है। दोनों बच्चे स्कुल से आने के बाद तालाब नहाने खेलने चले गए थे।

अनुराग के पिता संजय यादव दूसरे प्रदेश में कमाने खाने गए हैं जबकि गायत्री के पिता डिकोधर घटना के वक्त जशपुर में थे।

Next Story