Begin typing your search above and press return to search.

शराब की तस्करी करते बर्खास्त कॉन्स्टेबल सहित दो पकड़ाए, चार लाख की महंगी शराब भी जब्त...मध्यप्रदेश से शराब लाकर राजधानी में कर रहे थे सप्लाई....

शराब की तस्करी करते बर्खास्त कॉन्स्टेबल सहित दो पकड़ाए, चार लाख की महंगी शराब भी जब्त...मध्यप्रदेश से शराब लाकर राजधानी में कर रहे थे सप्लाई....
X
By NPG News

रायपुर 23 नवम्बर 2021। राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से भरी कार को पकड़ा है। कार से मिले शराब की कीमत लगभग चार लाख के आसपास की बताई जा रही है। गिरफ्तार दो आरोपियों एक बर्खास्त सीआरपीएफ का आरक्षक भी है।

दरअसल राजधानी पुलिस को आज सूचना मिली थी कि, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पास शराब से भरी एक सफेद रंग की कार आ रही है। मुखबिर से मिली इस सूचना के बाद पुलिस ने कार को सिविल लाइन अशोक हॉस्पिटल के पास रुकवाया और उसकी तलाशी ली। कर के अंदर बोरियों में बंद अंग्रेजी शराब की कई बोतल मिली। आरोपियों से जब इस बारे में पूछा गया तो आरोपियों ने मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की बात कबूल की। साथ ही आरोपियों के कब्जे से लगभग आठ पेटी महंगी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। ये कार्रवाई एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी और एएसपी तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने की है।

पकड़े गए तस्करों में गणेश जैन 35 वर्ष राजेन्द्र नगर और शेख मुईन टिकरापारा को पकड़ा गया है। आरोपी गणेश जैन के खिलाफ पूर्व में भी बिलासपुर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की थी। फिलहाल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story