Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: मिथुन, कन्या, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा... जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 14 जून 2022. पढ़े धन-संपत्ति, सेहत, करियर, उपाय, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर आपका भविष्यवाणी क्या कहती है...

मेष राशि

अपने स्वभाव को बहुत ही सौम्य और मधुर बनाकर रखें। गुस्से और अहम की वजह से कार्य बिगड़ भी सकते हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें।

वृषभ राशि

आज आप पर संगठन का विश्वास और गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाया जा सकता है। परिवार के लोग अपनी बातों में ही उलझे रहने की वजह से एक-दूसरे के साथ थोड़ा अंतर महसूस कर सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं होगी। अपने आप को शांत बनाए रखे और अन्य लोगों की जरूरतों पर विचार करें। कुछ लोग आप से दूरी बना सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। क्रिएटिव अथवा बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मनोबल बढ़ेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिमाग में कुछ नहीं योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। जो काम आपको अत्यधिक प्रिय हो,आपको वही करना होगा,तभी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आप अपने सीनियर्स का सहयोग पाने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। आप किसी कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करेंगे और उसमें मन मुताबिक लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे और जो लोग विवाह योग्य हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलेगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि

मित्र के साथ गलतफहमी अप्रिय स्थिति पैदा कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों को संतुलित दृष्टिकोण से जांच लें. अधिक खर्च और चतुर वित्तीय योजनाओं से बचें। घरेलू जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है।

कन्या राशि

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे। ऐसी सभी चीजों से दूर रहें जो आपकी प्रगति में बाधक हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना सुखद अनुभव देगा। आप अपने काम में तेजी लाने के लिए तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं।

तुला राशि

आज आपका दिन पहले से काफी बढ़िया नजर आ रहा है। जरूरी कामों में दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। अगर आपने पहले कोई प्रतियोगिता परीक्षा दी है, तो उसमें सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आसपास के व्यक्ति आपके अच्छे व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपनी बातों से कुछ लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

धनु राशि

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपके कार्य में सफलता हासिल होगी। आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय बहुत अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने में भी थोड़ा समय लगेगा। जिससे आप अपने कुछ पुराने काम भी निपटा सकते हैं, जो लोग साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं उन्हें मनचाहा लाभ मिलेगा। यदि पुत्र-पुत्री के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी। कई तरह के काम एक साथ आने से आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। आपकी कोई मनचाही मन्नत पूरी होगी। जिसके बाद आप किसी धार्मिक स्थल की तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कुंभ राशि

आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। रोजगार के क्षेत्र में बेहतर विकल्प मिलेंगे और आय में वृद्धि की योजना भी सफल होगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। आप सोच-समझकर बोलें। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले दोस्तों से सलाह जरूर ले लीजिए। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित हो सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

Next Story