Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: आज इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा आर्थिक लाभ... जानिए बाकियों का हाल....

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-

आज का पंचांग :

आज 6 सितंबर 2022 मंगलवार

तिथि – एकादशी तिथि 03:05 AM तक फिर द्वादशी

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 06:09 PM तक फिर उत्तराषाढ़ा

योग- सौभाग्य

राहुकाल - 03:30 PM से 05:03 PM तक है

चन्द्रमा - 11:38 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले पराक्रम से लाभ और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। व्यवसाय में लाभकारी सौदे होंगे। विद्यार्थी के सफलता का समय चल रहा है, धन ‍अर्जित करेंगे। यात्रा हो सकती है, स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलने का योग है। साझेदारी में नया रोजगार करने से बचे। पत्नी से संबंध विच्छेद के योग है।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का योग बन रहा है। संतान से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लोगों से तालमेल बिठाकर चलना अच्छ होगा। विदेश जाने में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नौकरी में सम्मान मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिशें सफल हो सकती हैं। बाहर के किसी व्यक्ति को आपकी बात बुरी लग सकती है।जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। परिवार ख्याल रखें। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज ऊं भास्कराय नम: मंत्र का जप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर शांत महसूस करेंगे। परिवार में कुछ समस्या हो सकती है। लोन से प्रॉप्रर्टी खरीदना मुश्किल भरा हो सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। एक दूसरे के प्रति प्यार से संबंध मज़बूत होंगे। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज लाल चीजें करें दान और केसरिया रंग का कपड़ा पहनें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक व्यवहार से दूसरों को प्रसन्न रखने वाले हैं। आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी कारण से यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास से मुलाक़ात हो सकती है। आज नकारात्मक विचार से दूर रहना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। बिजनेस में विश्वास नुकसान देगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- धार्मिक पुस्तकें दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज वाद-विवाद से बचें, नए रोजगार आपके लिए लाभप्रद रहेगा। यात्रा और दोस्तों से लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में इस राशि के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। पदोन्नति का योग और नए व्यवसाय से लाभ मिलेगा ।शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है।आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें, शुभ समाचार मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज समस्याओं का समाधान होगा, धन लाभ के योग बन रहे है। संतान सुख प्राप्त का योग बन रहा है, संतान की चिंता समाप्त होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, निवेश, व्यवसाय-नौकरी लाभ देंगे, यात्रा मंगलकारी रहेगी, विरोधी से परेशान नहीं होंगे।गुस्से पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज परिवार की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। जातक उनकी हरसंभव मदद करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी खास मामले पर आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूल समय है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज चांदी का सिक्का पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ देंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज किसी काम में भागदौड़ के चलते थोड़ी थकान महसूस होगी। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, सभी परेशानियों का निवारण होगा। मां का ख्याल रखें। नौकरी में परेशानियां बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सूर्य को अर्ध्य देंगे तो वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज मन समाजसेवा और आध्यत्म में लगेगा, राजनैतिक लाभ मिलेगा, दूर देश की यात्रा होगी। काम के विस्तार की योजना बनेगी, विरोधी परेशान करेंगे, संपत्ति से लाभ होगा। निवेश और नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे, यात्रा हो सकती है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज रुका हुआ काम सम्पन्न होगा, योजनाएं लाभ देंगी, बहुत दिनों से रुका हुआ धन वापस आएगा।निवेश लाभकारी रहेगा, भागदौड़ बनी रहेगी, बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी। बाहर न जाए, सेहत को लेकर सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज व्यवसायिक लाभ के लिए 11 दीपदान मां गंगा के नाम करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज यात्रा का योग है, मान सम्मान में वृद्धि होने का योग है। शुभ कार्य होंगे, यात्रा से लाभ और व्यवसाय में निवेश से लाभ होंगे। सरकारी नौकरी और साक्षात्कार में मौका मिल सकता है। वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। परिवार का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- तांबे के लोटे में जल भरकर भगवान शिव को चढाएं।

Next Story