Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: मिथुन, कुम्भ व कुंभ राशि सहित इन्हें होगा व्यवसाय में लाभ, जानिए प्रत्येक राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 23 नवम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 23 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आपकी बनायी हुयी योजनायें काफी हद तक कामयाब होंगी। आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हो। आप ऑफिस में अपने काम से काम रखें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, इसका फायदा भी आपको

मिलेगा। लवमेट किसी अच्छी जगह पर घूमने का मन बनायेंगे।

वृष राशि

आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आने वाले दिनों में कुछ बड़ा करने की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ मिलकर सारी चीजें अच्छे से फाइनल करेंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। किसी काम को करने से पहले उसकी योजना बना लेना अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साइंस के स्टूडेंट्स किसी एग्जीबिशन के लिये तैयारी कर सकते हैं, आपकी तैयारियां सफल रहेंगी।

मिथुन राशि

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोग बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ेगा। आपके बहुत दिनों से फसे हुए किसी कार्य में पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। जीवनसाथी आपकी हर तरह से मदद करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी से मुनाफा होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। नौकरी खोजने के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। मकान-भूमि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन का खर्च अधिक हो जाने से मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पैशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में खुशहाली रहेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि

आज का दिन कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, जो सफल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और नए सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। पुराने मित्रों से मुकालात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर रहेगा और सभी कार्य सफल होंगे। व्यापार में नए सौदे होने की संभावना बनेगी। कार्य से संबंधित यात्रा सफल होगी। नए मित्र बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। धन के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे मन में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।


Next Story