Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, होगा लाभ ...पढ़ें 12 राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 8 मार्च 2022। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज आपकी अपेक्षा और योजना के अनुसार दिन आगे बढ़ता जाएगा। बेकार का वाद-विवाद परिवार में तनाव का माहौल पैदा कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। गलत संगत में रहने के कारण समाज में आपका नाम खराब हो सकता है। इसलिए अपनी संगत को परखने की आवश्यकता है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज आपको उपहार मिल सकते हैं। आज मनोरंजन के साधन पर खर्च होगा।

वृषभ राशि

ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन की गई खरीददारी आपके लिए लाभकारी होगी। नौकरीपेशा जातकों का आज काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। नौकरी से आपको किसी कार्यो लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। आज आप काफी असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। चोट व रोग से बाधा उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन राशि

दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कोई कार्य रुक सकता है। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। यात्राओं के लिये दिन अच्छा नहीं है। आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सिरदर्द और बुखार से परेशान हो सकते हैं। किसी अनजान से बातचीत करते समय सतर्क रहें। रिवारजनों के साथ भी कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। लव रिलेशनशिप में स्थिरता और सकारात्मकता नजर आएगी।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आप सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख भी चारों ओर फैलेगी लेकिन किसी विपरीत समाचार को सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको धैर्य धारण करके रखना होगा। साझेदारी में किए गए व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपने परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।

सिंह राशि

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, लेकिन परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आप अपने घर में पूजा, पाठ, हवन आदि करा सकते हैं। यदि आपका आज अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से मेल मिलाप हो, तो उसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज आपको विदेश गमन करने का भी मौका मिल सकता है। संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी, लेकिन आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे।

कन्या राशि

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा। छोटे बच्चे भी आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी सारी चिंताओं को भूल जाएंगे। अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से आप अपने मन की कुछ समस्याओं का समाधान खोजने की बात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से बातचीत करके अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को समाप्त करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि किसी से उधार लिया था, तो उसे उतारने में सफल रहेंगे।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें। इस राशि के जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं आज वो कुछ ऐसे करेंगे जिससे कंपनी को अच्छा धन लाभ होगा। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रुकावटें आज दूर हो जाऐंगी। साथ ही पहले से बनायी हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है। धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा।

धनु राशि

आज आपको नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखें और उनको हाथ से जाने न दें। इस राशि के आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लाईफ में आने वाली रुकावटें सहजता से हल होंगी। साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते हैं, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आएगी। आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। आज आप अपने लवमेट को इयररिंग गिफ्ट करेंगे,जिससे उनका ख़ुशी हासिल होगी।

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास कई दिनों से कर रहे हैं, उन्हें पूरा कर पाएंगे। अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो आपको अपनी कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि के जो लोग ज्वेलरी का बिजनेस करते हैं उन्हें धनलाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। बच्चों का समय आज दादा के साथ बितेगा

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आगे बढ़ने के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे। आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए आज शादी का एक बढ़िया ऑफर आएगा। साथ ही अपने परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा। उनके साथ कुछ मज़ाकिया और मजेदार पल बिताएंगे।

Next Story