Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इन चार राशियों का दिन रहेगा शानदार, वहीं इन्हें रहना होगा आज सतर्क...जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 22 फरवरी 2022 I आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 36 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। विद्यार्थियों को भी अचानक से कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। आज आपको कोई मनचाही इच्छा की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आप अपने माता पिता को तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जो लोग सामाजिक संस्थानों से जुड़े हैं, उनके कार्यों की सराहना होगी।

वृष राशि :- आज पारिवारिक जीवन में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन बदलावों से आपके किसी परिवार के सदस्य को बुरा लग सकता है। जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हें आपको कोई बात बुरी लग सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभावित है।तुला व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क राशि :- गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर पॉलिटिक्स में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह राशि :- राशि स्वामी सूर्य व गुरु सप्तम गोचर करेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।हरा व सफेद रंग शुभ है।रियल स्टेट व बैंकिंग के जातकों को सफलता मिलेगी।

कन्या राशि :- आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके रुके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार की जिम्मेदारियां मिलेगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। कुल मिलकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।

तुला राशि :- आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नए व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों मे सहयोग देने से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बनायेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा,जिससे आपके चहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। आज कार्यों में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कहीं घूमने जायेंगे।

धनु राशि :- आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो जायेंगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। घर में शांति का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि :- आज आप कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे। आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत हद तक सफल होंगे। आपको किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बनेगा। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। मित्रों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से अनबन हो सकती है। लेकिन चिंता ना करें पहले की तरह जल्दी सब ठीक हो जायेगा।

कुंभ राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई जरूरी योजना बनायेंगे। किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो जायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी। आप अपने किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

मीन राशि :- आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज ऑफिस के काम से रिलेटेड आपको यात्रा करनी पड़ेगी। ये यात्रा लाभदायक भी रहेगी। आज व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन खास है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, उनके साथ कहीं घूमने भी जायेंगे।

Next Story