Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: वृषभ, तुला, कुंभ राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, दिन रहेगा बेहद खुशनुमा.. कन्या, कर्क राशि वाले कामकाज के बारे में करें गंभीरता से विचार...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 9 नवम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 नवंबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। जानिए 9 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निर्धारित कार्य संपन्न नहीं होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय नहीं लेना ही ठीक रहेगा। समाजिक कार्यों में में दिन बिताना उचित होगा। परिजनों के साथ भी समय बिता सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे कलह होने की संभावना भी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी समय से रुकी योजनाएं शुरू होने की संभावना है। कारोबार में लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी दोनों की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। घर में तथा व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से फायदा होगा लेकिन कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस में पैसे का निवेश ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य कमजोर होगा। कामों में अड़चन आने से चिंता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बरकरार रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताएं रहेंगी लेकिन समय के साथ स्थिति अच्छी हो जाएगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी से भी संबंध बढ़िया बनेंगे। काम के क्षेत्र में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब एक दूसरे से प्रेम रखेंगे। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी और शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी अपनी बातें आपसे करेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य मजबूत रहेगा। इनकम बढ़ेगी।

कन्या राशि

दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं | इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने कामकाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी मुलाकात अपने गुरु से होगी।

तुला राशि

आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि

दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे होगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि

दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें कहीं घुमाने लेकर जायेंगे। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी नोक-झोंक होगी, लेकिन कुछ देर बाद सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी को फिजूल खर्चों से बचाना चाहिए। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को व्यापार में फायदा होगा।

कुंभ राशि

दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को भी बड़ा फायदा होने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, तो सब अच्छा होगा।

मीन राशि

आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आयेगा। लेखक नई कविता का रचना करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।

Next Story