Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: वृष, कर्क, धनु वालों के लिए आज का दिन गौरवान्वित महसूस करेंगे, बिजनेस में होगा लाभ...जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

रायपुर।

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 19 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 19 जुलाई मंगलवार

तिथि - षष्ठी 07:49 AM तक उसके बाद सप्तमी

नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद 12:12 PM तक उसके बाद रेवती

योग- सुकर्मा

राहुकाल - 03:51 PM से 05:31 PM तक

चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज पैसों की कमी का अहसास होगा। इसके लिए मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। बिजनेस शुरू करने के लिए दिन बेहतर है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा भविष्य में करवाने की योजना बनाएंगें। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए दिन बढ़िया नहीं है।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- किसी की चुगली और चोरी से बचें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दान देंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे या धार्मिक यात्रा करेंगे। किसी को उधार देंगे, लेकिन उसे पाने की उम्मीद छोड़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। कहीं से अप्रत्याशित धन मिलेगा। दोस्त व परिवार के साथ मस्तीभरा पल एंज्वॉय करेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

आज का मंत्र- शिव जी के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले परिवार और समाज में बेहतर तालमेल बिठाकर रखेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोंक झोंक होगी। प्रेम संबंधों में साथी से संबंध प्रगाढ़ होगा। नौकरी में उन्नति के चांसेज हैं। ऑफिस में सहयोगी आपसे जलन करेंगे। सेहत के लिए अच्छा नहीं है। बिजनेस में विस्तार होगा। जो जातक कला के क्षेत्र में है उनका नाम होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – अथर्वमंत्र का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले गुप्त रोग से परेशान रहेंगे। सेहत की दृष्टि से मुश्किलों से भरा रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए बढ़िया है। बच्चों के तरफ से कोई उपलब्धि हासिल होगी, इससे गौरवान्वित महसूस करेंगे।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- चंद्र मंत्र का जाप करें, मानसिक शांति रहेगी।।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले लंबी यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस व नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। बेटी की पढ़ाई के लिए परेशान रहेंगे। पड़ोसी से विवाद हो सकता हैं। सामाजिक दूरी बनाकर चले

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आदित्य स्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले परिवार के साथ अच्छा रहेगा। पत्नी के साथ विवाद होगा, बचकर रहें। भाई और मां से संबंध मधुर बनेंगे। बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचें। जिन जातकों के जीवन में प्यार नहीं है, उनके लिए कोई आएगा। वाणी और विवाद से दूर रहे। सेहत बढिया रहेगा। बीमारी से बचने के लिए एहतियात बरतें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- गाय को हरा चारा खिलायें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले नौकरी में काम का दबाव बनेगा। अधिकारियों की नजर में छवि सुधरेगी। बिजनेस में धीमी गति, किसी खास दोस्त की वजह से रफ्तार पकड़ेगी। जीवनसाथी के साथ तनाव वैवाहिक जीवन को परेशान करने वाला है। प्रेम संबंध में इजहार से पार्टनर का जवाब हां में मिलेगा। बच्चों को किसी के भी साथ बाहर ना भेजे।

आज का शुभ रंग- आसमानी।

आज का मंत्र- आज तेल का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। सास-बहू में अनबन होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। कला की ओर रुझान से भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में सामान्य और बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है।

आज का शुभ रंग- क्रीम

आज का मंत्र- सुंदरकांड पढ़ें तो लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले ग्रहों की स्थिति खुशियां देने वाली है। नौकरी में लाभ होगा। जातक में उर्जा का संचार होगा। बिजनेस में नई योजनाओं को पूरा करेंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। बच्चों की कलात्मक चीजों में रुचि बढ़ेगी। बाहर जाने से बचें।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र- नारियल शिव मंदिर में चढ़ाये।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले घर में मांगलिक काम का आयोजन होगा, इससे खर्च बढ़ेगा। यात्रा से बचें, सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस में शत्रुओं की नजर रहेगी। किसी खास दोस्त से रिश्ता टूटेगा, इससे तनाव होगा और इसका सेहत पर असर पड़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- गरीबों का भोजन करायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले सेहत से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंधों में अलगाव किसी तीसरे की वजह से होगा। रिश्तों को कितना भी बचाने की कोशिश करेंगे, वो टूटेंगे। परिवार व जीवनसाथी से सवांद कम करें तो बढ़िया रहेगा। पिता की संपत्ति में लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से नुकसान होगा।

आज का शुभ रंग-पीच

आज का मंत्र- मंदिर में सेवा दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी होगी। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में उथल-पुथल बना रहेगा। जातक खुद की सेहत से परेशान रहेंगे। साथ ही मां की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएंगे। पत्नी या प्रेमिका का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- मैरून

आज का मंत्र- कौवा को दाना दें।

Next Story