Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: वृष, मिथुन, और कन्या राशि के लोग बिजनेस में कमाएंगे लाभ, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 9 August 2022 Ka Rashifal - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं.

आज का पंचांग :

आज 9 अगस्त मंगलवार

तिथि – द्वादशी 05:45 PM तक उसके बाद त्रयोदशी

नक्षत्र- मूल 12:18 PM तक उसके बाद पूर्वाषाढा

योग- विष्कुम्भ

राहुकाल - 03:46 PM से 05:23 PM तक

चन्द्रमा -धनु राशि पर संचार करेगा ।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज भाग्य के साथ अच्छा परिणाम मिलेंगे। जातक प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत काम न करे। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- शनि मंदिर जाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज अपनी जान-पहचान से बिजनेस में लाभ कमाएंगे। सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। प्यार के रिश्ते में पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत कड़वाहट होगी, लेकिन सब मैनेज कर लेंगे। बच्चे के लिए शॉपिंग करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- सुंदर कांड पढ़ें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज राजनीति में किस्मत आजमाएंगे। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। नौकरी किसी दोस्त की वजह से मिलेगी। उधार लिया धन वापस करेंगे।सामाजिक सरोकार से जुड़ेंगें। हो सकता है कुछ आर्थिक मदद भी करे। किसी दोस्त की शादी में जाना होगा। पढ़ाई को लेकर एकाग्र रहे।आज वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र दान के लिए धन का संग्रह करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज ऑफिस में काम को मन लगाकर करेंगे। लेकिन सहयोगियों की वजह से परिणाम अच्छा नहीं आएंगे। बिजनेस में मां के आशीर्वाद से काम बनेंगे। घर में खुशियां आएगी। हो सकता है संतान सुख मिले। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। किसी की मदद के लिए आगे आएंगे।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले कुछ लोग आपसे ईर्ष्या रखते हैं। बिजनेस और व्यक्तिगत क्षेत्र की सफलता आस-पास के बहुत से लोगों से अनबन होगी।लेकिन ऑफिस में जातक की अनुपस्थिति का असर काम पर पड़ेगा। प्यार के चक्कर से दूर रहें, नुकासन होगा। जीवनसाथी के साथ खुशी का अनुभव करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज रोटी में गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज कार्यसफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी भी आपसे पराजित होंगे। दोपहर के बाद घर में क्लेश का माहौल रहेगा। परिवारजनों के साथ विवाद हो सकता है मां की सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- आदत्यि हृदय स्त्रोत का पाठ करें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले परिवारजनों के साथ माहौल तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। संतान के साथ संबंध मधुर बनेंगे। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंध सकते हैं।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को लगाएं,

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विवाद से दूर रहें। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कामों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- चावल की खीर गाय को तथा पक्षियों को खिलाया करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में मनचाहा माहौल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- गणेश भगवान की आराधना करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले वित्तीय व्यवहार और निवेश में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- तांबे के लोटे में जल सूर्य देव को अर्पित करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज प्रेम संबंध अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस करेंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग-काला

आज का मंत्र- सरसों के तेल में अपना मुंह देखें और दान करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज सम्मान मिलेगा। बिजनेस से कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।जीवनसाथी के साथ अनबन व प्यार दोनों होगा।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- गाय को चार केले या चार बेसन के लड्डू खिलाएं

Next Story