Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: आज के दिन इन पांच राशियों को होगा लाभ, भाग्य रहेगा प्रबल... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 31 मई 2022। आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जानिए आज का राशिफल...

मेष राशि

आपकी किसी हरकत पर कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। ज्यादा काम की थकान होगी। सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। किसी से वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें । छात्रों को सफलता मिलेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण सेहत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

वृषभ राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठा सकते हैं। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आपके रिश्तो में मिठास आएगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते हैं। भरोसेमंद व्यक्ति से सही सलाह और मदद मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। इस राशि के लेखकों के लिए दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की पूरी संभावना है। कोई नई स्टोरी कवर करने के लिए मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ समस्या से ग्रसित रहेगा। आपको अपने किसी भी फैसले को अपनी संतान के ऊपर नहीं टालना है। किसी भी अहम फैसले को लेते समय उनके मन की राय अवश्य लेनी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप किसी नए व्यवसाय को भी शुरू कर सकते हैं,जो आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। यदि आपने अपने साथी को परिवार के सदस्यों से अभी तक नहीं मिलवाया है,तो आप मिलवा सकते हैं। यदि आप किसी नई जरूरत के सामान की खरीदारी करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका कोई कानून संबंधित विवाद आपके गले आकर पड़ सकता है,इसलिए आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे,जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे और उसके बाद आपको खुशी होगी।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करना होगा,नहीं तो वह आपके रिश्तों को खराब कर सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है,जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी,जिसके बाद आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको कामयाबी पाने के चक्कर में किसी के साथ गलत नहीं करना है

तुला राशि

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास नहीं है। सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक मदद मांगते ही रहेंगे। पैसों की दिक्कत आ सकती है। धन की कमी के कारण आज आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। आप सहजतापूर्वक न कहना भी सीखें अन्‍यथा लोग आपका फायदा उठाते ही रहेंगे।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक स्तर पर काफी उतार-चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज आप कुछ घरेलू चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं, इसमें खर्चा भी अधिक हो सकता है। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत को नजरअंदाज मत कीजिए।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ और नौकरी में आय में वृद्धि के योग रहेंगे, लेकिन नए कार्यों में शीघ्रता से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे की भी संभावना रहेगी। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। बाहर जाने की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख की भावना अनुभव करेंगे। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि

व्यापारियों को कारोबार में विविधता की जरूरत होगी। किए कामों के नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। उपभोक्ताओं की पसंद को प्राथमिकता दें। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। किसी अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। दाम्पत्य संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। युवा व विद्यार्थी उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो जल्द शुभ समाचार मिल सकता है।

Next Story