Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: माह के पहले दिन धनु, कुंभ राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ... वहीँ इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 1 फरवरी 2022। 1 फरवरी को ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 1 परवरी 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी उत्सव में खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए परिवार समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास करें और आगे बढ़ते रहें। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। जीमन-जायदाद के सौदे करने से पहले बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से संबंध काफी अच्छे रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे और आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आपका कोई लंबा कार्य लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आज आप फूले नहीं समाएंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होगी।

कर्क राशि

आज आपको दिन बहुत ही संयम और धैर्य धारण कर बिताना होगा, क्योंकि आज आपके कुछ विरोधी आपको परेशान की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके कारण आपको क्रोध भी आ सकता हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के संबंध में कोई फैसला लेना पडे, तो उसे आगे टालना बेहतर रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर परेशान हैं, उन्हे रोजगार मिल सकता है व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको असफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से के पुराने वादे याद आएंगे, जिन्हें आप पूरा भी अवश्य करेंगे।

सिंह राशि

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। किसी मित्र से बात करके खुशी होगी। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। ऑफिस में आपकी इम्पोर्टेंस बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनायेंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

तुला राशि

आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज पूरा होगा जिससे आपको खुशी मिलेगी | बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्रफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ नया काम करने की सोचेंगे।

धनु राशि

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।

मकर राशि

आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। एम.सी.ए स्टूडेंट्स के लिये दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आज आपको बचना चाहिए। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे, इससे आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि

आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। आज किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि

आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका सम्पर्क होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लवमेट्स के रिश्ते में मजबूती आयेगी।


Next Story