Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: माह के पहले दिन इन राशि वालों पर भगवन शिवजी की रहेगी कृपा, किस्मत चमकेगी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 1 मार्च 2022. आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन इस राशि के जातक चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान घट सकता है। शत्रुओं का विरोधी स्वभाव परेशान करेगा। कुसंगति से बचें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। पार्टनरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा।

मेष राशि

सामाजिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार में आपको मित्रों की मदद मिलेगी। समाज में आपके रूतबे में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के चलते महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। प्रेमी एक दूसरे को समय दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो उनके लिए बहुत पसंदीदा होगा और जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे, उन्हे वह मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी को धन उधार देने से पहले सावधान होना होगा। उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, तभी देना होगा, नहीं तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज आपनी मीठी वाणी से आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

मिथुन राशि

रूके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी को भरोसा न दिलाए। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। गलत शब्दों का चयन न करें। अफसरों से प्रशंसा मिल सकती है। युवाओं को कैरियर संबंधी चिंता हो सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

कर्क राशि

आज आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

सिंह राशि

आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई भी काम करते समय आपको अपना ध्यान एकत्र रखने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। छात्र ऑनलाइन कोई नयी चीज सीखने का मन बनायेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवान में ताल-मेल बना रहेगा।

तुला राशि

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका ज्यादा समय सोसल साईट पर बीतेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि

आज आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। लवमेट्स को आज कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मकर राशि

आज परिवार के सदस्यों में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवारवालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुये कार्य आज समय रहते पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करना चाहते हैं तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें।

Next Story