Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इन राशि वालों में हनुमान जी के बनी रहे की कृपा, वहीं इस राशियों को रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 26 अप्रैल 2022 I आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में इन राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और इन राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें आप की राशिफल क्या कहती है... जानिए

मेष राशि

आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें आपका बटुआ खो भी सकता है सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के लिए यदि आप कुछ योजना बनाएंगे,तो उसको बल मिलेगा। आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचाना होगा। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक व पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। यदि जल्दबाजी में आप किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें कोई विवाद खड़ा हो सकता है,लेकिन आपको कमर दर्द,पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है जिन्हें आप योग व व्यायाम के द्वारा ही समाप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि

नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए सुंदर वस्त्रों के प्रति आपका रूझान घटेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्यागकर सक्रिय रहें।

कर्क राशि

घर परिवार में यदि कलह चल रही थी,तो वह चिंता का कारण बनेगी। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में सहयोग प्राप्त होगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको थकान बनी रहेगी,लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं,जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उनके लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है।

सिंह राशि

व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके व्यापार के लिए कोई लाभदायक सौदा लेकर आएगा,जिसकी आप प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे,लेकिन आपको किसी बड़े काम को हाथ में लेने में व्याकुलता बिल्कुल नहीं दिखानी है,उसे बहुत सोच विचार करना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आज आपको कोई सलाह दें,तो उसे अवश्य माने। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। विद्यार्थियों के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको दूसरों के काम में दखलंदाजी करने से बचना होगा,नहीं तो आप उसमें अपना समय व्यर्थ ही करेंगे। आप कुछ नए आभूषण वस्त्र आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

तुला राशि

आज असत्य बोलने से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक राशि

खष्ठम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

धनु राशि

चतुर्थ गुरु व तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मकर राशि

आज व्यवसाय में रुका धन मिलेगा। सूर्य का चतुर्थ व चन्द्र का द्वितीय गोचर छात्रों के लिए बेहतर है। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। चावल का दान करें।

कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि

आज आपके सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाऐंगे मन खुशनुमा रहेगा आज आपका मन किताबें पढ़ने का करेगा दोस्तों के साथ मूवी देखने भी जाएं आज आप किसी अपने की मदद कर सकते है

Next Story