Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इस राशि वालों पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, इन्हें रहना होगा सतर्क... जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 16 August 2022 Ka Rashifal - रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 16 अगस्त मंगलवार

तिथि – पंचमी तिथि 08:17 PM तक उपरांत षष्ठी

नक्षत्र- रेवती 09:06 PM तक उपरांत अश्विनी

योग- शूल- गण्ड

राहुकाल - 07:42 AM से 09:19 AM तक

चन्द्रमा - 09:06 PM तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है|

आज का मंत्र- आज मिश्री का भोग और चंद्र की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। महिलाओं के लिए आज का खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। बच्चें समय से अपना होम वर्क पूरा करने में सफल होंगे।

आज का मंत्र- गुड़ का दान और हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकते है।

आज का मंत्र हरी वस्तुओं का दान और गणेश जी की स्तुति करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। दिनचर्या में बदलाव आयेगा। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। प्रेम के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे

आज का मंत्र- पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले व्यक्तित्व निखरेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रखें। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

आज का मंत्र- लोहा और तेल का दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज दिन मिला-जुला रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। जीवन साथी को सफलता मिलने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।

आज का मंत्र- आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे।

आज का मंत्र- चना का दान करें और सूर्य की पूजा से लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज के दिन किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

आज का मंत्र- लड्डू का भोग लगाए और गुरु की सेवा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कामों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस का काम पूरा करने के लिए आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

आज का मंत्र- कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज सितारे बुलंद रहेंगे। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

आज का मंत्र- गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियां आयेगी।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

Next Story