Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: मेष, सिंह निवेश से पहले सोच समझ लें वरना नुकसान हो सकता है...वहीं इन राशि के लोगों को होगा आज लाभ...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 17 मई 2022। मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

संघर्ष बढ़ सकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है । पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें । क्रोध की अधिकता के चलते बेवजह की लड़ाई झगड़े से दूर रहे अन्यथा कोर्ट कचहरी के फेर में पड़ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग में कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अस्पताल के चक्कर लगा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। विदेश की यात्रा हो सकती है जो लाभदायक रहेंगी। हनुमान जी की शरण में आए।

वृष राशि

आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कोई प्रमोशन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और कामकाज से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को भी करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आएंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने से वह फूले नहीं समाएंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,लेकिन फिर भी उनके मन में डर बना रहेगा। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी ठिकाने लगा देंगे।

कर्क राशि

यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे । नौकरी एवं व्यापार में आपका दबदबा कायम होगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अधिक परिश्रम करेंगे जिसके चलते कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सिद्ध होंगे। विरोधियो से सावधान रहें ।भूमि,, भवन वाहन आदि खरीदने का योग बन रहा है। आपकी अध्यात्म में रुचि बढ़ जाएगी। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं।घर में सुख शांति रहेगी और परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।

सिंह राशि

मंगल का मीन राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए चुनौतियां लेकर आएगा, हालांकि आप ये चुनौती अच्छे से पूरी करेंगे और आपकी जीत होगी। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और खानपान पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपको धनलाभ हो सकता है, लेकिन कहीं भी निवेश से पहले सोच समझ लें वरना नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाह सकता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि

रुके हुए कार्यों पूरे होंगे, धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में कोई मन-मुटाव चल रहा है तो दूर होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा, वरना पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, धन लाभ होगा। आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा होगा। गलत काम न करें वरना कोर्ट कचहरी भी जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वरना एक्सीडेंट हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी,धनलाभ होगा। खर्च बढ़ेंगे, बेहतर होगा कि बचत करना सीखें। अध्यात्म में रुचि जागेगी, प्रेम संबंधों में तनाव आएगा, बेहतर होगा संयम से बात करके गलतफहमियां सुलझा लें। संतान पक्ष से जुड़ी अगर कोई परेशानी है तो वो भी दूर होगी।

धनु राशि

भूमि लाभ के योग बन रहे हैं। प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में पार्टनर से मतभेद हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें, धन लाभ होगा। जिन्हें जॉब की तलाश है उनकी तलाश पूरी हो सकती है। घर खरीदने के योग बन रहे हैं। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बहस करने से बचें। हनुमान जी की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मकर राशि

आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। बिजनेस करते हैं तो वो फलेगा फूलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो लाभ होगा। शत्रु आपका कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ राशि

मीन राशि में मंगल के गोचर से आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी, हालांकि चुनौतियां आपकी जिंदगी में अभी भी बनी रहेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धनलाभ होगा। गुस्से पर काबू रखें। शेयर बाजार में पैसे लगाए हैं तो आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, सेहत का ध्यान रखें। पेट से संबंधित बीमारियां बढ़ सकती हैं। छात्रों के लिए बेहतर समय है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन राशि

किसी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घर का माहौल बहुत ही शान्तिपूर्ण रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत बनेंगे, धन लाभ होगा। जिन्हें जॉब की तलाश है उनकी तलाश पूरी होगी। गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना घर में तनाव हो सकता है।

Next Story