Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: मेष, सिंह, मकर राशि वालों को होगा धन लाभ... वहीँ इन्हें रहना होगा आज सतर्क, जानिए अन्य राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 2 जनवरी 2021। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर जानिए आज क राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आज साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में चार चांद लगेंगे। आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण समाज में एक अच्छी छवि बनेंगी, जिसके कारण लोग आपके मित्र बनने की चेष्टा रखेंगे। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान को आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी से अपने मन की कुछ इच्छाओं को साझा करेंगे, जिन्हें जीवनसाथी समझेंगे और उन्हें कुछ सलाह भी अवश्य देंगे। यदि आप आज अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही बयां करें, नहीं तो भविष्य में आपके धन कोष में कमी आ सकती है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रोमांचक पल भी व्यतीत करेंगे। नवविवाहित लोगों को आज वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ भरपूर मिलेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके फिक्स डिपाजिट अथवा किसी सोसाइटी या बीमा पॉलिसी आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि आपने अपना धन किसी को उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने मन में आए आईडिया को तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने वह किसी से साझा किए, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको व्यापार में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन धैर्य रखें सब ठीक हो जायेगा। आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा।

सिंह राशि

आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आयेगा। कोई अच्छी खबर मिलने का योग बना हुआ है। नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पारिवारिक संपत्ति बढ़ने से घर में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बना हुआ है। लवमेट के घर आज उनके रिश्तों की बात चलेगी। परिवार के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी बहन को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। जिससे आप अपने कार्यों को अलग तरीके से पूरे करेंगे। इस राशि में डिजाइनर के डिजाईन की आज तारीफ होगी। राजनीतिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपसे खुश होंगे। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सीखने को मिलेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज पूरा करने में सफल होंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। किसी नये व्यापार में पैसा लगाने से भविष्य में आपको दो-गुना धन लाभ होगा। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। ऑफिस के किसी काम में आ रही अड़चने आज समाप्त हो जाएंगी। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार देंगे। शाम को परिवार के साथ मीठा खायेंगे।

कुम्भ राशि

आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होते जायेंगे। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपका ट्रांसफर आपके मन पसंद एरिये में होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के भी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेगा। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहने वाला है।





Next Story