Begin typing your search above and press return to search.

प्रॉपर्टी डीलर को ज़िंदा जलाने की कोशिश?: आपसी विवाद के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात बताई आहत ने.. इलाज जारी.. पुलिस जाँच में जुटी

प्रॉपर्टी डीलर को ज़िंदा जलाने की कोशिश?: आपसी विवाद के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात बताई आहत ने.. इलाज जारी.. पुलिस जाँच में जुटी
X
By NPG News

रायपुर,17 नवंबर 2021। राजधानी में प्रॉपर्टी डीलर को ज़िंदा जलाने की घटना ने पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। घायल को डीकेएस अस्पताल लाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। घटना क़रीब सवा दस बजे विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई है।

संक्षिप्त जानकारी के अनुसार घायल का नाम अभिषेक राय है जो विश्रामपुरी का मूल निवासी है और मौजुदा समय में अमलेश्वर में परिचित के यहाँ रहता है। अभिषेक राय को लेकर बताया गया है कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। क़रीब सवा दस बजे उसका किसी परिचित से विवाद हुआ जिसके बाद परिचित ने पेट्रोल डाल कर उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश की है।

राजधानी पुलिस घायल का बयान दर्ज कर रही है, वहीं घायल ने जिस पर घटना करने का आरोप लगाया है, उसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

Next Story